Add To collaction

कान्ट्रक्ट मैरिजv-s अरेन्ज मैरिज लेखनी प्रतियोगिता -26-Jul-2022

 आजकल प्यार करने वाले भी कान्ट्रक्ट लव पर विश्वास करने लगे है। जमाना बदल रहाहै एक जमाने मे तो प्यार करने वालौ को सजा मिलती थी जब कि आज युवा खुलेआम प्यार करते है।


      आप किसी भी आफिस मे चले जाओ आजकल इन आफिस में युवा पीढी काम करती है जैसे जैसे नजदीकिया बढती है। यह प्यार में बदल जाती है।  पहले तो फेशबुक व ह्वाट्स्प पर चैटिंग शुरू होती है और फिर यह प्यार में बदल जाती है।

       आजकल पहले जान पहचान फिर नजदीकिया और फिर प्यार होता है और फिर शादी होती है। यह शादी अधिक दिन नही चलती है। अन्त में तलाक होजाता है।

     तान्या ने अभी नयी नोकरी जाइन की थी।  वह इस शहर में भी नयी थी उसने एक पीजी में अपने रहने का प्रबन्ध भी कर लिया था। उसी आफिस मे उसके साथ साहिल भी काम करता था। साहिल तान्या का सीनियर था।

       साहिल तान्या के काम में सहायता करवादेता था।    धीरे धीरे दोनौ की नजदीकिया बढ़ रही थी। वह दोनौ काफी भी  साथ साथ पीते थे।

     तान्या अपनी पी जी से नाश्ता करके आती थी। वह उसके बाद कैन्टीन में जो भी मिलता था वह खालेती थी। साहिल दिन प्रति  दिन तान्या के नजदीक आरहा था और वह तान्या को एक तरफा प्यार करने लगा था। 

      तान्या केवल काम करने आई थी उसने जब तक पढा़ई की थी तब तक उसका कोई बायफ्रैन्ड भी नही था। वह इन सब ढकोसलौ से बहुत दूर थी। इसी लिए आज भी उसको इन बातौ से  कोई मतलब नही था।इसके विपरीत साहिल उसको प्यार करने लगा था।

      साहिल एक दिन लन्च कर रहा था उसी समय तान्या कुछ पूछने साहिल के पास पहुँची। साहिल ने तान्या को खाना खाने के लिए आफर किया।

     इस पर तान्या बोली," यदि मै खाना खाने लगी तो श्रीमान आप भूखे रह जाओगे। आप केवल अपने लिए ही खाना लाये होगे।"

      "  कोई बात नही आज मै कम ही खालूँगा।   आपतो खाओ  ।" साहिल ने जबाब दिया।
 
        परन्तु तान्या खाना बिना खाये ही वहाँ से चली गयी। इस तरह का चान्स कितनी बार आया परन्तु तान्या कोई न कोई बहाना बनाकर निकलजाती थी।

      एक दिन साहिल ने एक पर्ची पर आई लव यू लिखकर उसकी डायरी में रखकर देदी। जब तान्याने वह पर्ची देखी तो मन ही खुश होकर सोचने लगी कि यह साहब तो बहुत आगे बढ़गये है।

       और एक दिन तान्या को पीजी जाने का कोई साधन नही मिल रहा था तब वहाँ से साहिल जारहा था। उसने तान्या को  अपने स्कटर से छोड़ने का आफर दिया। जिसे तान्या ने सरलता से स्वीकार कर लिया। और साहिल उसे एक रेस्टोरेन्ट में लेगया औरवहाँ जाकर काफी का आर्डर देकर बोला," तान्या मुझे तुमसे कुछ  बात करनी है। "

तान्या बोली," देखो मजनू जी मै इस तरह की बातौ से बहुत दूर है। आज कहोगे आई लव यू और कुछ दिन बाद बोलोगे कि मै तुमसे शादी करना चाहता हूँ। मै केवल अरेन्ज मैरिज पर विश्वास करती हूँ मिस्टर साहिलजी।"

      " तान्या मेरी बात तो समझने की कोशिश करो।" साहिल बोला।

        तान्या हसते हुए बोली," साहिल मेरी बात ध्यान से सुनो जिन मा बाप ने मेरी हर इच्छा पूरी की  । मैने जो मांगा लाकर दिया आज मै बडी़ हो गयी तो अपनी मर्जी करने लगूँ। ऐसा कभी न हुआ और न होगा। मै अपने माँ बाप को कभी धोका नही दूँगी।यदि आपका प्यार सच्चा है तो आप अपने पापा को मेरे पापा के पास बात करने भेजो। "

      साहिल तान्या का यह जबाब सुनकर निराश नही हुआ। उसने अपने पापा से बात की और अपने लिए तान्या के पापा से मिलने भेजा । उन्हौने इस बिषय में तान्या से बात की तब तान्या ने साफ कह दिया जैसा आपको समझ आये बैसा करना।

     तान्या के बात करने के लहजे से वह समझ गये कि उनकी बेटी की भी हाँ समझकर रिश्ते के लिए हाँ करदी । इस तरह  तान्या को कान्ट्रैक्ट लव पर विश्वास नही था उसे अरेन्ज मैरिज पर ही विश्वास था।

      कुछ समय बाद उनकी  विधी व विधान से शादी होगयी।  

दैनिक प्रतियोगिता हेतु रचना।
नरेश शर्मा " पचौरी"
 २६/०७/२०२


   23
13 Comments

Milind salve

28-Jul-2022 04:17 PM

Nice

Reply

Aniya Rahman

27-Jul-2022 10:34 PM

Nyc

Reply

Madhumita

27-Jul-2022 07:50 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply